नैनीताल
Uttarakhand News: घर में चल रही थी सगाई की तैयारियां, दर्दनाक हादसे में झुलसे पांच बच्चे…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां लालकुआं में एक घर में बेटी की सगाई की तैयारियों को बीच बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सगाई के लिए लगाए जाने वाले टेंट के पाइप को छत पर चढ़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पांच बच्चे झुलस गए। जिसमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं के वार्ड नंबर 6 में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मकान में किराए पर रहने वाली बबिता पत्नी मुनेश की बेटी ज्योति की सगाई थी। सगाई की तैयारियों की बीच परिवार के बच्चे टेंट के लोहे के पाइप छत पर चढ़ा रहे थे। तभी एक पाइप मकान के पीछे से गुजर रही बिजली विभाग की रेलवे स्टेशन को जा रही अलग हाईटेंशन लाइन को छू गया। जिससे बच्चे झुलस गए।
वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में दो बच्चों को सुशीला तिवारी और बाकी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। करंट से झुलसे बच्चों में आदित्य (9 वर्ष) पुत्र मुनेश, आर्यन (14 वर्ष) पुत्र पूरन कुंद्रा, पलक (17 वर्ष) पुत्री पूरन कुंद्रा निवासी इंदिरानगर झोपड़पट्टी पंतनगर, रानों (12 वर्ष) पुत्री मुनेश और सेम (14 वर्ष) पुत्र जितेंद्र निवासी रुद्रपुर शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







