नैनीताल
Accident: उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, एक गम्भीर घायल…
Accident: हल्द्वानी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां चोरगलिया थाना क्षेत्र के हल्द्वानी सितारगंज राज्य मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर घायल हो गया है। जिसका उपचार चल रहा है। वहीं बेटे की मौत1की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक सवार दो युवक पीलीभीत से हल्द्वानी को लौट रहे थे। इस दौरान चोरगलिया थाने से कुछ दूरी पर बैंड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है । जिसे 108 सेवा से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी में समता आश्रम गली में किराए पर रहते थे । जहां हल्द्वानी में ये ई – रिक्शा चलाने का काम करते थे । फिलहाल , पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश पीलीभीत निवासी पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है । जबकि , घायल संजीव की हालत गंभीर बनी हुई है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






