Big Breaking: महाराष्ट्र के नए सीएम का ऐलान, देवेंद्र फडणवीस ने इन्हें सौंपी कमान... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: महाराष्ट्र के नए सीएम का ऐलान, देवेंद्र फडणवीस ने इन्हें सौंपी कमान…

महाराष्ट्र

Big Breaking: महाराष्ट्र के नए सीएम का ऐलान, देवेंद्र फडणवीस ने इन्हें सौंपी कमान…

मुंबईः महाराष्ट्र के सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। देवेंद्र फडणवीस ने नए सीएम की घोषणा की है। एकनाथ शिंदे अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। बताया जा रहा है कि शिंदे शाम के साढ़े सात बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फडणवीस ने बताया कि आज सिर्फ एकनाथ शिंदे का शपथ ग्रहण होगा। मैं एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल से बाहर रहूंगा। उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हमें उस वक्त पूर्ण बहुमत मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें बड़ी जीत मिली थी।

फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे लगातार उद्धव ठाकरे से कहते रहे की आप महाविकास अघाडी (कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना गठबंधन) सरकार से बाहर निकलिए लेकिन उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की एक नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि बाला साहब ने जीवन भर जिनसे लड़ाई की, ऐसे लोगों के साथ उन्होंने सरकार बनाई। ढाई साल तक कोई प्रगति नहीं हुई।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in महाराष्ट्र

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link