नैनीताल
बड़ी खबरः हाईकोर्ट ने लगाई उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड सचिव और प्रवक्ता की गिरफ्तारी पर रोक, ये है मामला…
नैनीताल: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सोमवार को उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड के सचिव महिम वर्मा व प्रवक्ता संजय गुसाईं को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए बोर्ड के सेकेट्री महिम वर्मा व स्पोक पर्सन्स संजय गुसाईं की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार से मामले में जवाब मांगा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायमुर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई है। पीठ ने सर्वोच्च न्यायलय के आदेश अरनेश कुमार बनाम विहार राज्य के निर्णय के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही सरकार से दो सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।
गौरतलब है कि वीरेंद्र सेठी ने बसंत विहार थाने में उन दोनों के अलावा मनीष झा, नवनीत मिश्रा, पीयूष रघुवंश, सत्यम शर्मा व पारुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने 10 लाख रुपए रिश्वत लेने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले में महिम वर्मा व संजय गुसाईं ने हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






