उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां अभी-अभी तेज रफ्तार वाहन ने 14 वर्षीय किशोर को रौंदा, मौके पर मौत…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां गंगोत्री हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने एक किशोर को रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से कुछ ही दूरी पर स्थित मातली कस्बे में आज शाम गंगोत्री हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार किशोर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मातली के पास खड़ा था।इसी बीच एक अज्ञात वाहन आया और उसे रौंदकर चला गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 108 की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मृतक की पहचान अंकित कुमार (14) पुत्र श्रीदास, निवासी इंद्र कॉलोनी बाड़ाहाट उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस मामले में फरार आरोपी की तालाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






