उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तराखंड में अभी-अभी बस दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत, 9 घायल…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां यमुनोत्री नेशनल हाईवे 507 के डामटा के पास एक बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में 25 से 30 लोग सवार बताए जा रहे है। अभी तक 16 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार डामटा रिखाऊ खड्ड के पास यमुनोत्री हाईवे पर करीब शाम 7:00 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे है।
बताया रहा है कि मामले को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है जिला अधिकारी अभिषेक रूहेला घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। SDRF टीम मौके पर है।
बताया जा रहा है कि पीएचसी डामटा एवं CHC नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के सीएमओ को निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने NDRF और आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए गए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






