दुःखदः चारधाम यात्रा शुरू होते ही आई बुरी खबर, इस धाम में दो श्रद्धालुओं की मौत... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

दुःखदः चारधाम यात्रा शुरू होते ही आई बुरी खबर, इस धाम में दो श्रद्धालुओं की मौत…

उत्तरकाशी

दुःखदः चारधाम यात्रा शुरू होते ही आई बुरी खबर, इस धाम में दो श्रद्धालुओं की मौत…

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज होते ही यमुनोत्री धाम से दुःखद खबर आई है। राज्य में दो श्रद्धालुओं का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों श्रद्धालुओं की उम्र 60 साल से अधिक थी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मृतकों में एक श्रद्धालु राजस्थान के रहने वाले थे। जबकि दूसरे श्रद्धालु उत्तर प्रदेश का निवासी थे। बताया जा रहा है कि राजस्थान के डूंगरपुर निवासी 63 वर्षीय कैलाश चौबीसा यमुनोत्री धाम के लिए जाने के दौरान भैरव मंदिर के पास बीमार पड़ गए। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले के 66 वर्षीय अनिरुद्ध प्रसाद की भी धाम की ओर जाते समय भिंडियालीगढ़ क्षेत्र के पास दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिए है।

गौरतलब है कि  चारधाम यात्रा का आगाज 3 मई से हो गया है।  यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुले हैं। ऐसे में भारी संख्या में  श्रद्धालु धाम में दर्शन के लिए आ रहे है। इस बीच दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक दोनों तीर्थयात्रियों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तरकाशी

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link