नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, कई घायल…
नैनीताल: उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। नैनीताल में तेज रफ्तार कार ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की बहन की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी। बेटी के बाद जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कालाढूंगी में हुआ है। यहां कालाढूंगी से रामनगर की ओर जा रही वैगन आर कार युवक को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में युवक की मौत हो गई है। जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार चस रहा है। वहीं मृतक के परिवार वालों का कहना है कि हाल ही में सड़क हादसे में युवक की बहन की मौत हुई थी। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि वैसे ही अब दर्दनाक बादसे में बेटे की मौत हो गई है। जवान की मौत से परिवार टूट गया है।
मृतक की शिनाख्त 33 वर्षीय पप्पू कश्यप निवासी नया गांव के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान 34 वर्षीय कृष्णानंद और 40 वर्षीय ललित मोहन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि कार की स्पीड ज्यादा थी, जो कि हादसे की वजह बनी। ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। वाहन को बहुत जल्द खोज लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







