दिल्ली
Big News: यूक्रेन के खारकीव में बमबारी के दौरान भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि…
दिल्ली: यूक्रेन के खारकीव में बमबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। कर्नाटक के रहने वाले नवीन खाना लेने के लिए निकले थे। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।
मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खारकीव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। रूस-यूक्रेन जंग का आज छठवां दिन है। रूसी सेना ने खारकीव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है।
इस हमले में कम से कम 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रूसी फोर्स ने कीव, खारकीव और चेर्निहाइव में अर्टलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…





















Subscribe Our channel






