नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में तेज रफ्तार ट्रक ने दंपत्ती को रौंदा, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम…
नैनीतालः उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार काल बनकर कई जिंदगियां लील रही है। दर्दनाक हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां बरेली रोड से अपने घर जीतपुर नेगी जा रहे बाइक सवार दंपत्ती को बीते बुधवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज एसटीएच में चल रहा है। वहीं पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बुधवार सुबह का है। बताया जा रहा है कि जीतपुर नेगी निवासी पूरन अपनी पत्नी पदमा देवी (42) के साथ बाइक पर बरेली रोड से रामपुर रोड की तरफ जा रहे थे। शीतल होटल के पास सीमेंट से लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से पदमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूरन गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि महिला घरों में काम कर पति का हाथ बटाती थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, चालक फरार है। पुलिस जल्द ट्रक चालक को पकड़ लेगी। वहीं महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






