उधम सिंह नगर
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां छः साल के बेटे को मौत के घाट उतार महिला ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम…
रुद्रपुर : उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार की सुबह रुद्रपुर में दो मौतों से कोहराम मच गया है। यहां एक महिला ने अपने 6 साल के मासूम बेटे को तकिया से दबाकर मौत के घाट उतार दिया फिर उसके बाद महिला ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह फंदे से लटका देखकर स्वजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जानकारी ली और पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या और आतमहत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवनगर, ट्रांजिट कैम्प निवासी मेवाराम टेलर्स मास्टर है। तीन दिन पहले उसकी 28 साल की पत्नी काजल और छह साल का बेटा कुलदीप खेड़ा वार्ड 19 निवासी चचिया ससुर के घर चले गई थी। बुधवार रात को सभी ने खाना खाया और सोने चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात काजल ने पहले अपने छह साल के बेटे कुलदीप की तकिया से मुह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे के रोशनदान में फंदा लगाया और लटक गई।
गुरुवार सुबह चचिया ससुर और अन्य स्वजनों ने काजल को लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। यही नहीं मासूम कुलदीप भी मृत मिला। जिससे घर मे कोहराम मच गया। चीख पुकार सुन मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगो ने पुलिस को वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







