नैनीताल
हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, काल के गाल में गए माँ और पुत्र, क्षेत्र में कोहराम…
हल्द्वानी: रविवार का दिन कुमांऊ मंडल के लिए हादसे का दिन रहा। यंहा हल्द्वानी से गौनियारों गांव जा रही एक बोलेरे गाड़ी अनियंत्रित होकर डालकन्या के पास गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हुआ यूं कि रविवार शाम हल्द्वानी से गौनियारों जा रही बोलेरो डालकन्या के पास खाई में गिर गई। सूचना पर स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने हादसे में घायलों को अस्पताल में पुलिस की मदद से भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक हादसे में गोमती देवी (29) पत्नी त्रिलोक सिंह, बेटे गौरव सिंह (5) निवासी अमोड़ी चंपावत और चालक महेश राम (38) निवासी गौनियारों की मौत हो गई। जबकि त्रिलोक सिंह, राजदीप सिंह (6) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी अमोड़ी चंपावत, मोहन सिंह, हयात सिंह मटियाली, महिपाल आर्या, विनोद निवासी गौनियारों और जगदीश आर्या निवासी ल्वाड़-डोबा घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत महिला और बच्चा मां बेटे हैं। जबकि मृत पुरुष वाहन चालक बताया जा रहा है। उधर, महिला का पति और एक बेटा घायल बताया जा रहा है, जिनका उपचार चल रहा है। मां बेटे की मौत से कोहराम- बोलेरो में सवार गोमती देवी और उसके पांच साल के बेटे की हादसे में मौत हो गई। जबकि बड़ा पुत्र और उसके पिता घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि परिवार पंजाब से ल्वाड़ डोबा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और मां बेटे को काल का ग्रास लील गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

