टिहरी गढ़वाल
टिहरी: मेहंदी समारोह से घर लौट रही गाड़ी आठ सौ मीटर गहरी खाई में समाई…

टिहरी गढ़वाल: जनपद से एक दुर्घटना की बखर आ रही है कि घनसाली तहसील के विकासखंड भिलंगना के बूढ़ाकेदार पिंसवाड रोड पर बीती रात 10 बजे एक मैक्स वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन सवार लोग देर रात मेहंदी कार्यक्रम से लौट रहे थे कि अचानक महिंद्रा मैक्स UK07Q6070 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन रोड की स्थिति बहुत खराब होने के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। वाहन में सवार सभी 7 लोग उरणी मे एक मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद वहां से वापस पिंसवाड अपने घर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि वापस जाते समय वाहन नरसिंहधार के समीप 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार सभी 7 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रात को ही घायलों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाया गया। जहां से 3 गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। वाहन में सवार सभी लोगों की पहचान हो चुकी है जिनमें उत्तम सिंह पुत्र लखन सिंह उम्र 32 वर्ष, शैलेंद्ररी देवी पत्नी उत्तम सिंह उम्र 30 वर्ष और सोवन सिंह पुत्र किशन सिंह उम्र 38 वर्ष के रूप में पहचान हुई। इन तीनों को गंभीर घायल होने के चलते ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया है।
वहीं 4 लोगों का अभी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में इलाज चल रहा है जिनमें जगदीश लाल कोहली पुत्र गुड्डू लाल उम्र 35 वर्ष, प्रताप सिंह पुत्र चंदर सिंह उम्र 40 वर्ष, अमर सिंह पुत्र दीप राम उम्र 38 वर्ष, हर सिंह पुत्र रूप सिंह उम्र 28 वर्ष है। ग्रामीणों का कहना है कि आज कल गांव में रामलीला का मंचन किया जा रहा है और सभी वाहन सवार रामलीला में पात्र निभाते हैं जिसके चलते सभी जल्दी में घर की तरफ जा रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel






