उत्तराखंड
फूटा युवाओं का गुस्सा, सड़कें जाम, उत्तराखंड बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया है। ऐसे में गुस्साए बेरोजगार आज सचिवालय कूच करने पहुंचे। युवाओं का सवाल है आखिर पेपर बाहर कैसे आया। गुस्साए युवाओं ने सड़कें जाम कर दी।
दरअसल, यूकेएसएसएससी की परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे से प्रदेश के 445 केंद्रों में आयोजित हुई। लेकिन बेरोजगार संघ का दावा है कि परीक्षा शुरू होने के करीब आंधे घंटे बाद ही 11:35 बजे पेपर का एक सेट लीक हो गया। इस संबंध में प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा, हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक हुआ है।
इससे पेपर की गोपनीयता भंग हुई है। इतना ही नहीं जो पेपर बाहर आया था और परीक्षा में अभ्यर्थियों के मिले पेपर का मिलान किया गया तो कई प्रश्न मिल रहे थे। कहा, प्रदेश भर से युवाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा था कि प्रदेश वर्तमान में आपदा से प्रभावित है।
ऐसे में 21 सितंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित किया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर आयोग के अध्यक्ष से भी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी। लेकिन युवाओं की इस बात को पूरी तरह से अनदेखा किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


