उत्तराखंड
घटना: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल तोड़ा…
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में देर रातएक निजी अस्पताल में कुछ लोगों ने जमकर हंगामा काटा दिया जिससे आस पास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार देर रात बहादराबाद में एक निजी चिकित्सालय प्रसूता महिला प्रसव के लिए पहुंची थी लेकिन प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। निजी अस्पताल के मूल स्वरूप को उन्होंने उखाड़ कर पूरी तरह फेंक दिया। परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों को बंद कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने मामला शांत कराया।
मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर अस्पताल में फंसे कई चिकित्सा कर्मियों को बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। देर रात की इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन मौके से फरार हो गया है। वही प्रसूता की मौत के बाद परिजन भी वहां से चले गए। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



