उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी,यहां होगी बारिश-बर्फबारी…
उत्तराखंड में मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि । मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। इस दौरान ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ हिमपात हो सकता है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। साथ ही इस बीच हरिद्वार जनपद में उथला कोहरा छाए रहने की भी बात कही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य के शेष जनपद में मौसम शुष्क रहेगा। बताया जा रहा है कि सोमवार को मौसम विभाग ने अपने नियमित मौसम पूर्वानुमान में 15 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में को 3000 से ऊपर ऊंचाई वाले स्थान में बरसात के साथ बर्फबारी होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
बताया जा रहा है कि रविवार को देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर, नई टिहरी समेत कई अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले एक-दो दिन के भीतर एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। पिछले एक सप्ताह में अधिकत तापमान छह डिग्री लुढ़क गया है। जहां पिछले हफ्ते अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 9.01 डिग्री था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


