उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखंड में जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ रही है। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। अगले चार दिन पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है जिसको लेकर कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने 9 जून को राज्य के 5 जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि से जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 10 और 11 जून को राज्य के पहाड़ी जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने आगामी 15 जून तक केदारनाथ धाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। हालांकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक 11 जून को हट जाएगी। बताया जा रहा है कि जिन श्रद्धालुओं ने पहले ही अपना रजिस्ट्रेशन कर रखा है, वो केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जा सकते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




