उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में यहां अचानक बदला मौसम, बारिश के साथ आंधी-तूफान…

Weather Update: उत्तराखंड में जहां मैदान में चिलचिलाती धूप में लोग से लोग परेशान है वहीं अचानक पहाड़ पर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग का अनुमान सटिक साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ आंधी तूफान आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग आज से तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। दून में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में तपिश बढ़ने से गर्मी ने पसीने छुड़ाए। शाम को धूप ढलने के बाद हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है
वहीं आज यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। उधर, बड़कोट वन विभाग कार्यालय के पास रवांई रेंज के अंतर्गत कई गांवों के जंगलों में आग लगी हुई है। आंधी तूफान के चलते यमुना घाटी में जगह-जगह जंगलों में लगी आग हवा से और फैल रही है।
वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार और ओलावृष्टि की आशंका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




