उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, इन तीन जिलों में अलर्ट जारी…

Weather Update: उत्तराखंड में भारी तबाही मचाने के बाद भी अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बागेश्वर, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है ।बताया जा रहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ ही पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बौछार हो सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में 21 अगस्त को बागेश्वर, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 22 व 23 को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिलों के अनेक स्थानों में बारिश का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इसके बाद 24 को फिर बारिश का जोर बढ़ेगा। 24 के लिए मौसम विभाग ने राज्य में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट रखा गया है। दून में 25 तक कहीं कहीं बारिश का अनुमान लगाया गया है।
बता दें कि उत्तराखंड में शुक्रवार से शनिवार तक बारिश ने राज्य में भारी कहर बरपाया है। हालात आपदा जैसे हो गए। कई जगह रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कई घायल है। लापता लोगों की तालाश जारी है। जिसके देखते हुए विभाग ने नदी, नालों, गधेरों के नजदीक रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




