उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट…
उत्तराखंड में जहां गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं राहत भरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले तीन दिन कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने 3 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। 25 मई तक उत्तराखंड में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश में 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। इसमें 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। जिसे देखते हुए लोगों से हुए सतर्क रहने की अपील की गई है।
बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में एक बार फिर देश के अधिकांश राज्यों के मौसम में बदलाव आने वाला है। मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। जिसे देखते हुए पुलिस ने चारधाम यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



