उत्तराखंड
Weather Update: बद्रीनाथ सहित यहां हुई सीजन की पहली बर्फबारी,आज जानें कैसा रहेगा मौसम…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तो वहीं बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश (Very Heavy Rain in uttarakhand) की संभावना जताई है। इसी के साथ कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश से जहां ठंड बढ़ी है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी यात्रियों को रोमांचित कर रही है। नर पर्वत, माना पर्वत, नीलकंठ मन्नाग की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई । जिससे ठंड बढ़ गई है। वहीं श्राद्ध पक्ष के कारण भारी संख्या में तीर्थयात्री अपने पितरों का पिंडदान करने बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी को देखकर पर्यटन और तीर्थाटक काफी रोमांचित हो रहे है।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने आज शनिवार को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए आज भी अलर्ट (Meteorological Department issued rain alert) जारी किया है। प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश (Very Heavy Rain in uttarakhand) की संभावना जताई है। इसी के साथ कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



