मौसम अपडेटः उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानिए अगले 5 दिन कैसे रहेगा मौसम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मौसम अपडेटः उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानिए अगले 5 दिन कैसे रहेगा मौसम…

उत्तराखंड

मौसम अपडेटः उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश ने बढ़ाई ठंड, जानिए अगले 5 दिन कैसे रहेगा मौसम…

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम के एकाएक करवट बदलन ली है। केदारनाथ धाम समेत पहाड़ में चोटियों पर हिमपात और मैदान में हल्की बारिश से ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से पांच दिन तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आज 3 दिसंबर यानी आज उत्तराखंड के देहरादून,टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बरसात और बर्फबारी होने की संभावना है, और राज्य में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 दिसंबर को सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 5 दिसंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है, तथा ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं। 6 दिसंबर को भी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा । इसी तरह 7 दिसंबर को भी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ भागों में कोहरा रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि बुधवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेशभर में बादलों का डेरा है और बारिश-बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत पिथौरागढ़ व बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात के दो दौर हो भी चुके हैं। गुरुवार को बागेश्वर में पिंडारी और पिथौरागढ़ में नंदादेवी, हंसलिंग, राजरंभा व पंचाचूली की चोटियों पर हिमपात हुआ। नैनीताल के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फ गिरी, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे यहां ठंड में इजाफा हो गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
5 Shares
Share via
Copy link