उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी…
देहरादून: उत्तराखंड में जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश आफत बनकर बरस रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने अभी बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जैसे जिलों में कई दौर की भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं मंडल को लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को पहाड़ी क्षेत्रों, विशेषकर कुमाऊं में कहीं-कहीं गर्जना के साथ तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है। इसके बाद 27 सितंबर को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 28 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद अगले दो दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।
आपको बता दें कि बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर और शुक्रवार को बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में नर नारायण पर्वत और नीलकंठ पर्वत पर गुरुवार की रात्रि से ही रूक-रूक कर हिमपात हो रहा। उधर, केदारनाथ की चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। इस वर्ष बदरीनाथ में दूसरा हिमपात होने से बदरीनाथ, माणा, हेमकुंड में ठंड भी बढ़ गई है। केदारनाथ में भी हल्के हिमपात के बाद ठंड बढ़ गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


