उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का ऑरेज अलर्ट, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Weather Update: उत्तराखंड में बीते तीन दिन से मौसम खराब चल रहा है। जहां अप्रैल में बारिश ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया तो वहीं अभी भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में मूसलाधार वर्षा आफत बन गई है। बताया जा रहा है कि मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धामों में मंगलवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश में पांच मई तक बारिश बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पांच मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई हैय़
बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध होने का भी अनुमान है। वहीं खराब मौसम के चलते बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से मौसम सही होने तक इंतजार करने की अपील की है। यात्रियों और वाहन चालकों को भी सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



