उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, बरते सावधानी…
उत्तराखंड में मौसम का कहर थम नहीं रहा है। एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के लिए अगले 72 घंटे भारी बताए गए है। टिहरी ,देहरादून सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। हालांकि मौसम विभाग में 19 तारीख के बाद बरसात में कुछ राहत मिलने की संभावना व्यक्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 तारीख तक भारी बरसात की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि 16 और 17 जुलाई को राज्य के टिहरी, देहरादून , रुद्रप्रयाग के अलावा कुमाऊं मंडल में चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जनपद में भारी से बहुत भारी तथा अति भारी बरसात होने की संभावना बन रही है। जबकि 18 जुलाई को राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है।
वहीं 18 जुलाई को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 19 जुलाई को राज्य में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बरसात से अति तेज बरसात होने की बात कहीं गई है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन चट्टान गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने तथा नदी नालों के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होने से स्थिति खराब हो सकती है । ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…

















Subscribe Our channel


