उत्तराखंड
मसूरी में मौसम ने अचानक करवट बदली

उत्तराखंड के मसूरी में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद पूरा शहर ठंडक में डूब गया और हरियाली से ढकी पहाड़ियां और भी खूबसूरत नजर आने लगीं। उत्तराखंड में मॉनसून के आगमन के पहले इस प्रकार की बारिश ने हर किसी को राहत दी है। रविवार का मजा इससे दोगुना हो गया है।
पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी में मौसम सुहावना होते ही बाजारों और दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई। माल रोड, गन हिल और लाल टिब्बा जैसे प्रमुख इलाकों में लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। कई पर्यटक गर्म चाय की चुस्की लेते हुए बारिश के बीच पहाड़ी नजारों को कैमरे में कैद कर रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




