उत्तराखंड
गर्व के पलः उत्तराखंड के जितेश का ISRO में हुआ चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता…
देहरादूनः उत्तराखंड के युवा हर स्तर पर अपनी कामयाबी के परचम लहरा रहे हैं। साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इस कड़ी में अब नैनीताल निवासी जितेश धारियाल का नाम जुड़ गया है। जितेश का चयन इसरो में हुआ है। अब वो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में मैकेनिकल वैज्ञानिक के तौर पर सेवाएं देंगे। उनकी इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। जितेश को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हल्दुचौड़ के दुर्गापालपुर निवासी जितेश धारियाल का चयन भारत सरकार अंतरिक्ष विभाग के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार आंध्र प्रदेश स्थित इसरो में हुआ है। उन्हें इसरो की ओर से नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है। बता दें कि जितेश के पिता कैलाश धारियल भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि जितेश के पिता कैलाश धारियल भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारी हैं। उन्होंने
अगर जितेश की पढ़ाई की बात करें तो वह हमेशा पढ़ाई में टॉप करते रहे है। उन्होंने साल 2010 में आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी से हाईस्कूल किया। इस वक्त उन्होंने परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाई। इंटरमीडिएट में जितेश ने 96 प्रतिशत अंक पाए। उन्होंने एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक किया है। इसके बाद वो इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली में सेवाएं देने लगे। यहां साल 2017 में उनका डिप्टी मैनेजर के पद पर प्रमोशन किया गया। उस वक्त मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें 50 हजार रुपये का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



