उत्तराखंड
मौसम अपडेटः उत्तराखंड में अगले तीन रहेंगे भारी, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में बारिश बर्फबारी हो सकती है। जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून में मंगलवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। बुधवार से रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली,पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है। राज्यभर में हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश और 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चार मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
गौरतलब है कि राज्य में फरवरी में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल आदि जिलों में सामान्य से काफी अच्छी बारिश मिली है।फरवरी में उत्तराखंड में तीन से चार बार पश्चिमी विछोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



