उत्तराखंड
Uttarakhand Weather Update: नैनीताल सहित इन तीन जिलों में बारिश का अलर्ट, दो दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश आफत बरसा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है। वहीं राज्य में जगह-जगह सड़के बंद होने की खबरे है।
मीाडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने मंगलवार को नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दो व तीन अगस्त को राज्य में कुछ जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत, उधमसिंहनगर में अधिकांश जगह पर हल्की से मध्यम हो सकती है। तीन अगस्त को नैनीताल, बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। जबकि 4 व 5 अगस्त को कोई अलर्ट नहीं है। जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद हो गईं। सोमवार को 86 सड़कों को खोला जा सका। सड़कों को खोलने के काम में 297 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों को खोलने के काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


