उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: राज्य में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिससे राज्य में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर को पर्वतीय जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में 22 अक्टूबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 19 अक्टूबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात तथा बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जिसमें 3500 मीटर और अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
वहीं 20 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से बहुत हल्की बरसात और 3500 मीटर और अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिससे लोगों को सावधानी बरतने की अपील भी की गई है। बताया जा रहा है कि राज्य में 21 एवं 22 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


