उत्तराखंड
Uttarakhand Weather: प्रदेश में बदला मौसम, यहां तूफान में मचाई तबाही, इन जिलों में बारिश का अलर्ट…
उत्तराखंड में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं,तेज आँधी ने ऋषिकेश में तबाही मचाई। यहां कई बिजली के पोल और पेड़ गिरने की खबर है। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर के समय अचानक तेज हवा चली। जिससे आवास विकास स्थित शिवा एन्क्लेव क्षेत्र में एक पेड़ बिजली की तारों पर जा गिरा। जिससे बिजली के दो पोल भी उखड़ कर सड़क पर खड़ी कार पर गिर गए। जिससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि बिजली के खंभों का बेस जमीन में ठीक तरीके से नहीं बनाया था। इसलिए बिजली के खंभे उखड़ कर गिर गए।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने छह जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए हैं। जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले शामिल है। बताया जा रहा है कि इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



