Uttarakhand Tourism: 1300 करोड़ में बनेगी मसूरी टू-लेन टनल, जानें प्रोजेक्ट की खासियत... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand Tourism: 1300 करोड़ में बनेगी मसूरी टू-लेन टनल, जानें प्रोजेक्ट की खासियत…

उत्तराखंड

Uttarakhand Tourism: 1300 करोड़ में बनेगी मसूरी टू-लेन टनल, जानें प्रोजेक्ट की खासियत…

Uttarakhand Tourism: पहाड़ों की रानी मसूरी आने जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। मसूरी में करीब चार किलोमीटर टू लेन बाईपास टनल के निर्माण के लिए कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग इटली की एक एजेंसी की मदद से इसकी डीपीआर तैयार कर रहा है। टनल की अनुमानित लागत 13 सौ करोड़ रुपये से ज़्यादा होगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करीब 1300 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय ने सूचना जारी की है। टनल का एंट्री पाॅइंट कार्ट मैकेंज़ी रोड पर आईटीबीपी राॅक टेंपल होगा। टिहरी ज़िले के बाॅर्डर पर एनएच-707ए पर जे डब्ल्यू मैरियट होटल के पास करीब 1370 करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार होगा।  इस टनल के कारण लोगों को एनएच का करीब 10 किलोमीटर का सेक्शन बायपास मिल जाएगा। इस टनल के बनने से धनोल्टी, टिहरी, उत्तरकाशी, यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी शहर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के साथ ही मसूरी घूमने आने वाले टूरिस्टों को भी जाम के झाम से निजात मिल जाएगी।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसी NHAI को सौंपना चाहती थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी चाहते हैं कि ये टनल राज्य की अपनी एजेंसी पीडब्ल्यूडी ही बनाए।  इस टनल के निर्माण का काम केंद्रीय स्तर के बजाय राज्य स्तर के इंजीनियरों के हाथ में होगा। बताया जा रहा है कि समय पर काम शुरू हुआ तो अगले चार साल के अंदर टनल बनकर तैयार हो जाएगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
7 Shares
Share via
Copy link