उत्तराखंड
मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा कि सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का प्रयास कर रही है।
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित किया गया है।
यह पुरस्कार आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली में विश्व मत्स्य दिवस पर आयाजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार के लिए विभाग और मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि, सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए हर तरह से सहायता प्रदान कर रही है। मैदान के साथ ही पहाड़ में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


