उत्तराखंड
Uttarakhand Politics: उत्तराखंड कांग्रेस ने किया नई समिति का गठन, इन्हें मिली जिम्मेदारी…

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) ने बहुप्रतीक्षित राजनीतिक मामलों की समिति का गठन कर दिया गया है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की स्वीकृति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने समिति के गठन का आदेश जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस नवगठित समिति में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव (Devendra Yadav), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (Karan Mahra), नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal Arya) और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) समेत 14 सदस्य बनाए गए हैं। फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष विशेष आमंत्रित सदस्यों में सम्मिलित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के साथ युवा चेहरों वैभव वालिया और इशिता सेढ़ा को समिति में स्थान मिला है।
वहीं महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष और सेवा उत्तराखंड के मुख्य संगठक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। राजनीतिक समिति में गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर से भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। वहीं चर्चा है कि जल्द ही बीजेपी भी अपनी समिति का गठन कर सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




