Achievement: उत्तराखंड पुलिस के जवान ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Achievement: उत्तराखंड पुलिस के जवान ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन…

उत्तराखंड

Achievement: उत्तराखंड पुलिस के जवान ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन…

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के जवान ने ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी (तीरंदाजी) की 10वीं चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पुलिस कर्मी संतोष कुमार ने 50 मीटर कंपाउंड ग्राउंड में गोल्ड मेडल जीता है. उत्तराखंड पुलिस को स्वर्ण पदक दिलाने वाले जवान संतोष कुमार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार द्वारा सम्मानित किया गया है। साथ ही संतोष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आपको बता दें की 9 नवंबर 2021 से 13 नवंबर 2021 तक 39वीं बटालियन आइटीबीपी कैंपस ग्रेटर नोएडा में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021 चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पुलिस जवान संतोष कुमार ने 50 मीटर तीरंदाजी राउंड में स्वर्ण पदक जीतकर देशभर में उत्तराखंड पुलिस का परचम लहराया है। इतना ही नहीं, संतोष कुमार ने तीरंदाजी एक अलग श्रेणी में कांस्य पदक जीतने का गौरव भी हासिल किया है। उनकी इस कामयाबी पर डीजीपी अशोक कुमार ने संतोष को सम्मानित किया है साथ ही संतोष की सरहाना करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link