Uttarakhand News: उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहत तेज, जानिए कितने मंत्री और बनेंगे - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहत तेज, जानिए कितने मंत्री और बनेंगे

उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहत तेज, जानिए कितने मंत्री और बनेंगे

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी (BJP) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा अब और तेज हो गई है। रिक्त चल रहे तीन मंत्री पदों को भरने के साथ ही विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में दिए जाने वाले दायित्व को लेकर भाजपा संगठन में कसरत तेज हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के मंत्रिमंडल विस्तार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) का बयान आया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। तो वहीं मंत्री गणेश जोशी ने कहा, “धामी सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं। तीन पद अभी भी सरकार में खाली चल रहे हैं। जल्द ही यह तीन पद भर देने चाहिए ताकि टीम11 पूरी हो सके।” जल्द मंत्रिमंडल के पद भरने को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि संगठन को जल्द खाली पड़े मंत्री पद भर देने चाहिए।

बताया जा रहा है कि सरकार में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या 12 हो सकती है। धामी सरकार ने जब दूसरी बार शपथ ली, तब मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त रखे गए। इसके साथ ही सरकार में दायित्वों का वितरण भी किया जाना है। इस बीच भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन में नेतृत्व में बदलाव कर पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय संगठन और वरिष्ठ नेताओं के साथ में बातचीत की है माना जा रहा है कि इसी महीने 15 अगस्त के आसपास राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसको लेकर संगठन और राज्य नेतृत्व के बीच लगातार चर्चा चल रही है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
2 Shares
Share via
Copy link