उत्तराखंड
Uttarakhand News: दिल्ली से देहरादून का सफर हुआ महंगा, अब इतने देने होंगे रुपए, देखें रेट लिस्ट…
Uttarakhand News: दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे अब सफर करना मंहगा होगा। बताया जा रहा है कि नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हुई है। ये टैक्स मल्टीएक्सल वाहनों का बढ़ाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनएच 58 दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा में टोल टैक्स बढ़ाया गया है, जिसके अनुसार 1 जुलाई से मल्टीएक्सल वाहनों को 10 रुपये और बस-ट्रक को 05 रुपये ज्यादा टोल देना पड़ेगा। ऐसा पहली बार हुआ है जब एनएचएआई द्वारा टोल टैक्स की कीमतों में महज 05-10 रुपये का इजाफा किया गया है। इससे पहले हर बार 15-20 रुपये कीमत बढ़ाई जा रही थी।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के लिए सिवाया टोल पर 10 किमी का दायरा निर्धारित किया गया है, इस दायरे के अंदर आने वाले लोगों को टोल टैक्स के रूप में महज 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। वहीं दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हर दिन लगभग 40 हजार वाहन गुजरते हैं, साथ ही वीकेंड में ये संख्या और ज्यादा बढ़ जाती है। दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार और चार धाम यात्रा के लिए इस रास्ते पर लोगों की भीड़ बनी रहती है। ऐसे में टोल टैक्स में 5-10 रुपये का इजाफा भी काफी ज्यादा है।
नए रेट लिस्ट
बस/ ट्रक- 385, 1 जुलाई से रेट बढ़ने के बाद- 390
मल्टी एक्सल वाहन – 620, 1 जुलाई से रेट बढ़ने के बाद- 630
लाइट कमर्शियल वाहन- 190, 1 जुलाई से रेट बढ़ने के बाद-195
लोकन बस ट्रक- 190, 1 जुलाई से रेट बढ़ने के बाद- 195
लोकल मल्टीएक्सल वाहन- 310, 1 जुलाई से रेट बढ़ने के बाद- 315

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



