Uttarakhand News: मिलावटखोरों की जानकारी देने वालों को मिलेगा रिवॉर्ड, सीएस ने दिए अधिकारियों को ये सख्त निर्देश... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: मिलावटखोरों की जानकारी देने वालों को मिलेगा रिवॉर्ड, सीएस ने दिए अधिकारियों को ये सख्त निर्देश…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: मिलावटखोरों की जानकारी देने वालों को मिलेगा रिवॉर्ड, सीएस ने दिए अधिकारियों को ये सख्त निर्देश…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु आज सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस योजना तैयार कर मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

सीएस ने प्रदेश में टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाने और इनके निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने हेतु सख्त कदम उठाए जाने के साथ ही मिलावट के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए।

उन्होंने प्रयोग हो चुके खाद्य तेल से होने वाले नुक़सान से दुकानदारों और आमजन दोनों को छोटी-छोटी वीडियोज़ के माध्यम से जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि मिलावटखोरों की जानकारी देने वालों को रिवॉर्ड भी दिया जाना चाहिए ताकि लोग जानकारी देने को प्रोत्साहित हों। उन्होंने मिलावट से संबंधित सभी मामलों को फास्ट ट्रैक पर निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि मिलावट के गंभीर मामलों पर प्राथमिकता के साथ शीघ्र फैसला किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि नियमित जांच और कठोर कार्रवाई से ही खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोका जा सकता है। उन्होंने इसके लिए ठोस एक्शन प्लान के साथ ही इसके कार्यान्वयन की टाइम लाइन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड डॉ. आर. राजेश कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
0 Shares
Share via
Copy link