उत्तराखंड
Uttarakhand News: बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जाएगा ये विषय, सिलेबस में शामिल करने के CM ने दिए निर्देश, जानें…
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने को लेकर कई बड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यातायात प्रबंधन हेतु लगाए गए कैमरे के इंटीग्रेशन के निर्देश दिए है। और स्कूली पाठ्यक्रम को लेकर भी बड़े निर्देश दिए है। आइए जानते है डिटेल्स…
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अधिक सड़क दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता की जानकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कार्य तथा पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा यातायात प्रबंधन हेतु लगाए गए कैमरे के इंटीग्रेशन के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी चिन्हित मार्गों पर क्रैश बैरियर का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ चारधाम यात्रा से पहले पूर्ण करने तथा पर्यटक स्थलों पर वाहनों की पार्किंग एवं वाहन चालकों के लिए डोरमिट्री की व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

