उत्तराखंड
Uttarakhand News: बेरोजगार युवाओं के लिए दुखद खबर, अभी नहीं होगी समूह-ग के इन पदों पर भर्ती, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में चल रही समूह-ग की भर्तियों की कवायद के बीच बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि इस माह जिन पदों पर भर्ती निकलने वाली थी। विभागों ने उन भर्तियों के अधियाचन ही वापस ले लिए है। कहा जा रहा है कि सेवा नियमावली में संशोधन के चलते अधियाचन वापस लिए गए है। जिस कारण फिलहाल यह भर्ती नहीं होगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियों के लिए विशेष कैलेंडर जारी किया गया था। आयोग के कैलेंडर के हिसाब से जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था।
बताया जा रहा है कि भर्ती निकलने से ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं। अधियाचन वापस मंगाने के पीछे विभागों ने तर्क दिया है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है। संशोधन के बाद ही दोबारा आयोग को अधियाचन भेजे जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




