Uttarakhand News: उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नतीजे घोषित, इन्हें मिली अध्यक्ष पद की कमान... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

 Uttarakhand News: उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नतीजे घोषित, इन्हें मिली अध्यक्ष पद की कमान…

उत्तराखंड

 Uttarakhand News: उत्तराखंड युवा कांग्रेस के नतीजे घोषित, इन्हें मिली अध्यक्ष पद की कमान…

Uttarakhand News: उत्तराखंड युवा कांग्रेस के चुनावी नतीजों की घोषणा हो गई है। युवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सुमित्तर सिंह भुल्लर दुबारा निर्वाचित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 2021 में हरीश रावत ने सुमित्तर का नाम इस पद के लिए आगे किया था। तब से सुमित्तर ही इस पद पर बने हुए हैं। वहीं युवा कांग्रेस में 18 महासचिव चुने गए।

बताया जा रहा है कि जारी नतीजों में सुमित्तर भुल्लर को 68,773 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर विनीत प्रसाद को 45,947 वोट मिले है। वहीं युवा कांग्रेस में 18 महासचिव चुने गए। इनमें प्रियांश छाबड़ा, राहुल प्रताप लक्की, आयुष सेमवाल आदि हैं। वहीं, उपाध्यक्ष और जिला महानगर अध्यक्षों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें महासचिव राहुल प्रताप लक्की, आयुष सेमवाल, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, पछवादून जिलाध्यक्ष निशांत कुमार, मसूरी अध्यक्ष रोहित ठाकुर चुने गए हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड युवा कांग्रेस के चुनाव एक सितंबर 2022 को शुरू हुए थे। इसमें नॉमिनेशन की तारीख 2 से 12 सितंबर थी। फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा 15 सितंबर को की गई। मेंबरशिप 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक चली, 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक वोटों की स्क्रुटनी हुई और 17 दिसंबर 2022 को वोटों की गिनती संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद के लिए 10 लोगों ने ताल ठोकी थी।

जहां अध्यक्ष पद के लिए सुमित्तर भुल्लर को सर्वाधिक 68773 वोट मिले। विनीत प्रसाद भट्ट बंटू 45947 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। मोहन भंडारी ने 19611 वोट लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मीमांसा आर्य को 2093 वोट, नवीन रमोला को 2003 वोट, गौतम सोनकर को 838 वोट, नेहा चौहान को 444 वोट, प्रवीण रावत को 421 वोट, हेमंत कुमार को 338 वोट, करन सिंह को 327 वोट मिले।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link