उत्तराखंड
Uttarakhand News: पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू , प्रदेश को देंगी ये सौगात, जानें…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं। वह अपने इस दौरे के दौरान जहां विभिन्न कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी तो वहीं कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगी।
इन परियोजनाओं का करेंगी लोकार्पण
1- 4.5 मेगावाट की काली गंगा दो।
2- 132/33 केवी सब स्टेशन हरिद्वार।
3- सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल साइंस और रिसर्च इंस्टीट्यूट, अल्मोड़ा।
इन परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास
1- चीला पावर हाउस के ऊर्जा विभाग में आरएमयू की स्थापना।
2- मंगलौर में सब स्टेशन।
3- देहरादून में भूमिगत एचटी व एलटी बिजली की लाइन नेटवर्क।
4- स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बिल्डिंग कार्यालय परिसर।
5- राजकीय पॉलिटेक्टिक कॉलेज नरेंद्रनगर में दूसरे चरण के निर्माण कार्य।
6- टनकपुर बस टर्मिनल।
बता दें कि राष्ट्रपति का रात्रि प्रवास राजभवन में होगा। शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




