Uttarakhand News: उत्तराखंड में कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों के खाते में आएंगे पैसे, दिए गए ये निर्देश...  - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों के खाते में आएंगे पैसे, दिए गए ये निर्देश… 

उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों के खाते में आएंगे पैसे, दिए गए ये निर्देश… 

Uttarakhand News:  उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। राज्य के  राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् कक्षा-1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के खातें में अब सरकार द्वारा पैसे भेजे जाएंगे। ये पैसे विभाग द्वारा ड्रेस, जूते और स्कूल बैग के लिए डीबीडी के माध्यम से सीधे खातों में भेजे जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् कक्षा-01 से 08 तक छात्र-छात्राओं को स्कूली ड्रेस, जूते एवं बैग खरीद के लिये धनराशि डीबीडी के माध्मय से सीधे अभिभावकों के खाते में भेजने के निर्देश दिये है।

वहीं बताया जा रहा है कि बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में ड्रेस की एकरूपता होनी चाहिये। जिसके लिये राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से सम्पर्क कर स्कूल ड्रेस के रंगों का निर्धारण किया जाय। बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के पूर्व में ज्ञापित पदों को भरने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, संयुक्त सचिव जे0एल0 शर्मा, निदेशक माध्यमिक आर0के0 कुंवर, निदेशक सीमैट सीमा जौनसारी, निदेशक प्राथमिक वंदना गर्व्याल, एपीडी डॉ0 मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
19 Shares
Share via
Copy link