उत्तराखंड
Uttarakhand News: अब लेट लतीफी नहीं होगी बर्दाश्त, 15 मिनट देरी पर भी लगेगी क्लास, जानें नए नियम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम भी इसी दिशा में आगे बढ़ गया है। एक अगस्त से निगम का कोई अधिकारी या कर्मचारी मैनुअल रूप से अपनी हाजिरी नहीं लगाएगा। अब रोडवेज कर्मी बायोमेट्रिक तरीके से हाजरी दर्ज कराएंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी का दिए गए हैं। अब इसके आधार पर वेतन वितरण भी होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संविदाकार्मिकों, आउटसोर्स कार्मिकों, उपनल कार्मिक, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को भी ऐसे ही अटेंडेंस लगानी होगी। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित समय के 15 मिनट के अंदर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। ऐसा ना करने पर अर्थात देरी से आने पर अपने नियंत्रक अधिकारी को जवाब देना होगा। आपातकालीन स्थिति में तो ई-मेल या एसएमएस के जरिए देरी का जवाब दिया जा सकेगा।
गौरतलब है कि कोविड-19 संक्रमण के साए की वजह से सभी अपने हाथों को सैनिटाइज करने के उपरांत बायोमीट्रिक लगाएंगे। सुबह के वक्त बैठक में जाने की स्थिति में अधिकारियों को एक दिन पहले ही अपने नियंत्रक अधिकारी को आवेदन पत्र देना होगा। वरना अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें कोई दोराय नहीं कि आधुनिक ज़माने में तकनीक के साथ चलना आवश्यक है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



