Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब हर 15 मिनट में मिल सकेगी मौसम की सटीक जानकारी, जानिए कैसे... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब हर 15 मिनट में मिल सकेगी मौसम की सटीक जानकारी, जानिए कैसे…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब हर 15 मिनट में मिल सकेगी मौसम की सटीक जानकारी, जानिए कैसे…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम की वजह से होने वाली आपदाओं को रोकने के लिए अब ठोस कदम उठाए जा रहे है। राज्य में अब जल्द ही 6 नए डॉप्लर रडार लगाए जा रहे हैं। इस रडार से आंधी-पानी, अचानक होने वाली तेज बारिश, ओले पड़ने और उसकी स्थिति से निपटने और लोगों को रीयल टाइम बारिश की जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून आपदा की दृष्टि में हमेशा संवेदनशील रहता है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड में 6 नए डॉप्लर रडार (new Doppler radar) लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये रडार पहाड़ी इलाकों केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और धारचूला में स्थापित होंगे। वहीं मैदानी इलाकों में देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में डॉप्लर रडार लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

माना जा रहा है कि डॉप्लर रडार लगने के बाद मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। यह एक तरह से रियल टाइम वेदर मॉनिटरिंग सिस्टम है और इससे यह पता चलता है कि मौसम की एक्टिविटी की क्या स्थिति है। हाल ही में टिहरी और देहरादून में आई तबाही को देखते हुए ये कदम उठाया जा रहा है।

गौरतलब है कि राज्य में फिरहाल एकमात्र डॉप्लर रडार नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में लगा हुआ है। हालांकि एक डॉप्लर रडार हाल ही में टिहरी जिले के सुरकंडा में लगाया गया था, लेकिन अभीतक वो चालू नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले महीने की शुरुआत में सुरकंडा वाला डॉप्लर रडार काम करने लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link