उत्तराखंड
Uttarakhand News: उच्च शिक्षा में इस दिन से लागू होगी नई शिक्षा निति, जानें क्या होगा बदलाव…
Uttarakhand News: छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में 16 अक्टूबर को उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होने वाली है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के क्रियान्वयन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के कार्यक्रम होगा। उस दिन उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा। जहां उच्च शिक्षा में एनईएपी 20-20 लांच किया हैं।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र इससे पहले वह रविवार सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री आवास में उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा और कौशल विकास विभागों की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1.15 बजे वह हरिद्वार में राजकीय इंटर कालेज, बीएचईएल में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रदीप नेगी के कार्यों का निरीक्षण करेंगे और छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



