Uttarakhand News: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू पहुंची ऋषिकेश, आरोग्यधाम माँ योग आश्रम में सिखा योग... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू पहुंची ऋषिकेश, आरोग्यधाम माँ योग आश्रम में सिखा योग…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू पहुंची ऋषिकेश, आरोग्यधाम माँ योग आश्रम में सिखा योग…

Uttarakhand News: विश्व सुन्दरी ( मिस यूनिवर्स ) हरनाज सन्धू आरोग्यधाम माँ योग आश्रम ऋषिकेश में पहुंची है । प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वसुन्दरी , हरनाज सन्धू अपनी माता के साथ एक सप्ताह के एकांतवास के लिए ऋषिकेश तपोवन स्थित आरोग्यधाम रिट्रीट में योग गुरू योगी डा ० अमृत राज से आध्यात्म योगा सेशन व आयुर्वेद द्वारा स्वास्थ्य लाभ प्राप्ति हेतु पहुँची ।  हरनाज की माता जी पेशे से महिला रोग विशेषज्ञ हैं । विश्व सुन्दरी ने योग गुरू डा ० अमृतराज से ध्यान – प्राणायाम- मुद्राएँ व अनेक प्रकार के योगासन सीखें । योगी डा ० अमृत राज जीवन में किस प्रकार शारीरिक व मानसिक सन्तुलन बनाए रखते हुए प्रसन्न और स्वस्थ रहा जाए की विशेष जानकारी दी ।

गंगातट पर स्पेशल योग सेशन

उन्होंने योगी डा ० अमृतराज के साथ गत सप्ताह लगातार गंगातट पर स्पेशल योग सेशन किए । उनको आरोग्यधाम परिवार की वरिष्ठ चिकित्सक आयुर्वेदाचार्या डा ० नीलम अग्रवाल ने उनको किस प्रकार से अपने मन व प्राणशाक्ति को शान्त स्वरूप रखा जाए के विषय में बताया और साथ ही उन्हें आरोग्यधाम पत्रिका भी भेंट की ।  आरोग्यधाम परिवार के ही डा ० अर्जुन राज , डा ० मिताली अग्रवाल व डायटिशियन श्रीमति सुरभि अग्रवाल ने उन्हें पेट सम्बन्धी समस्याओं की आयुर्वेदिक औषधि की जानकारी दी व डाइट प्लान ( आहार चिकित्सा ) के विषय में बतलाया । अगर आप भी इनकी सेवाओं का लाभ लेना चाहते है तो आप इनकी वेबसाईट  https://arogyadhamretreat.com/  पर जाकर संपर्क कर सकते है।

आरोग्यधाम परिवार के वरिष्ठ चिकित्सक वैद्यरत्नम् डा ० राकेश अग्रवाल ने उन्हें बताया कि हमारा देश शहीदों , गुरूओं की धरती व ऋषिमुनियों की तपस्थली व वैदिक परम्पराओं का देश है और हमारे भारत वर्ष के सन्तों व ऋषियों और गुरूओं ने हमेशा स्वस्थ रहते हुए नशा मुक्त रहना सिखाया है ताकि हमारी जीवनीय शक्ति और आत्म शक्ति प्रबल रहे , हमें भी इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए समाज में नशामुक्ति अभियान को तेजी से बढ़ाना है । जिसमें आपको भी आगे बढ़कर इस जिम्मेदारी को उठाना है।

देश – विदेश की कई हस्तियाँ ले चुकी है प्रशिक्षण

देश – विदेश की कई हस्तियाँ डा ० अमृत राज से योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है । इनसे पूर्व भी योगी डा ० अमृत राज ने देश विदेश के अनेक स्थानों जैसे- व्हाइट हाउस , यू ० एन ० ओ ० यू ० के ० के शाही परिवार आदि स्थानों पर योग– आयुर्वेद पर व्याख्यान दिये साथ ही फैमिना मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को भी शिक्षण दिया था योगी डा ० अमृत राज व अरोग्यधाम परिवार का योगदान स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणीय है ।

दे रहे योग आयुर्वेद द्वारा निःस्वार्थ सेवा का लाभ

आरोग्यधाम परिवार लगातार डिफेंस फोर्सस ( आर्मी , नेवी , एयर फोर्स ) पैरामिल्ट्री फोर्सस , पुलिसबल , ( आई ० टी ० बी ० पी ० सी ० आर ० पी ० एफ ० बी ० एस ० एफ ० आदि ) दिल्ली पुलिस महाराष्ट पुलिस मिस इंडिया प्रतियोगिता विभिन्न शिक्षण संस्थाएं एवं बडे हास्पिटल ( हिन्दुजा हॉस्पिटल इंडियन स्पाइनल सेंटर नई दिल्ली , फिक्की नई दिल्ली एनडीसी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मंसूरी आदि के साथ – साथ अनेक न्यायधिशों को भी समय – समय पर योग आयुर्वेद द्वारा निःस्वार्थ सेवा का लाभ दे रहे है । अपनी इन्ही सेवाओं के सर्दर्भ में आरोग्यधाम परिवार भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू  से भी विशेष भेट की हुई है ।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link