उत्तराखंड
Uttarakhand News: जल्द तैयार होगा मास्टर प्लान, पानी के लिए घरों में लगेगे मीटर, ऐसे आएगा बिल…

Uttarakhand News: देहरादून में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने पेयजल योजनाओं के लिए पूरे शहरों के मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही घरों में पानी के मीटर लगाने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं में स्रोतों को स्थिर बनाए रखने के लिए तंत्र विकसित किया जाए।
मुख्य सचिव ने जनपद देहरादून में लाडपुर क्षेत्र की जलापूर्ति योजना में भविष्य में शुरू होने वाली सोंग बांध गुरुत्व आधारित योजना के अंतर्गत कनेक्शन आदि का प्राविधान सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि आमजन को दिए जाने वाले कनेक्शन के लिए जल संस्थान द्वारा न्यूनतम चार्ज आसान किश्तों में बिल के साथ जोड़कर लिया जाए। उन्होंने सभी योजनाओं के अंतर्गत मीटर अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे पानी का दुरुपयोग कम होगा।
बैठक के दौरान राज्य सेक्टर के अन्तर्गत जनपद देहरादून नगर निगम क्षेत्र लाडपुर स्थित रिंग रोड में ₹500.32 लाख लागत की जलापूर्ति योजना, अमृत – 02 योजनान्तर्गत जनपद चम्पावत में ₹946.63 लाख लागत की बनबसा नगर जलापूर्ति योजना के पुनर्निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। साथ ही जनपद पौड़ी में ₹2556.38 लाख लागत की सतपुली पेयजल योजना और जनपद चमोली में ₹3245.00 लाख लागत की गौचर पेयजल योजना के पुनर्निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी एवं अपर सचिव उदयराज सिंह सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




