उत्तराखंड
Uttarakhand News: उच्च शिक्षा के लिए समर्थ पोर्टल की शुरुआत, अब कॉलेजो में ऐसे होगा एडमिशन…

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग ने एकीकृत समर्थ पोर्टल की शुरुआत कर दी है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। बताया जा रहा है कि राज्य के तीन विश्वविद्यालयों से संबद्ध सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी कैंपस व महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रकिया एक जून से शुरू करने की तैयारी है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से की जाएगी।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने आज एकीकृत समर्थ पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को तमाम जानकारियां एक ही पोर्टल में उपलब्ध हो जाएंगी। इसके अलावा यहां छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकेंगे। बताया जा रह है कि इस पोर्टल के माध्यम से छात्र अपने सब्जेक्ट सिलेक्शन से लेकर कैंपस चॉइस तक के लिए आवेदन कर सकते है। छात्र मोबाइल के जरिए सरलता से पंजीकरण के जरिए अपनी पसंद के 10 महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मेरिट के आधार पर होंगे विषय आवंटित
वहीं बताया जा रहा है कि पोर्टल में 50 रुपये पंजीकरण शुल्क चुकाने के बाद छात्रों को यूजर, आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसके जरिए ही फॉर्म खुलेगा जिसमें छात्र अपने 10 पसंदीदा कैंपस या महाविद्यालयों का प्राथमिकता के अनुसार चयन कर सकते हैं। छात्रों को साइंस, आर्ट या कॉमर्स का संयुक्त विकल्प चुनने की भी व्यवस्था है। महाविद्यालय स्तर पर काउंसलिंग के जरिए मेरिट के आधार पर विषय आवंटित किए जाएंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह तक चलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




