उत्तराखंड
Uttarakhand News: स्कूली छात्र छात्राओं के लिए ज़रूरी खबर, अब पढ़ाया जाएगा ये विषय, आदेश जारी…
उत्तराखंड के छात्र छात्राओं के लिए ज़रूरी खबर है। अब राज्य सरकार ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय (Sanitation & health Subject in Uttarakhand Board) को उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Boards) के पहली से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिनों धामी कैबिनेट ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय को उत्तराखंड बोर्ड के सभी स्कूलों में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की थी। यह विषय कक्षा एक से कक्षा 12 तक पढ़ाया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह की स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि कोरोना काल के बाद से ही देश भर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता की जरूरत महसूस की जा रही है. इसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पढ़ाने का निर्णय लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



